कन्या भ्रूण हत्या की वजह से बेटियों की संख्या लगातार घटती जा रही है। इसे रोकने के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई।
मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों में लड़कियों की संख्या लगातार घट रही है। इसका मुख्य कारण लिंग परीक्षण और भ्रूण हत्या है। इसे रोकने को लोगों में जागरूकता की जरूरत है। राष्ट्रीय बालिका दिवस शनिवार को निकाली गई जागरूकता रैली सुबह 11 बजे जिला अस्पताल से शुरू हुई और अयूब खां चौराहे होकर लौटी। रैली का शुभारंभ एसीएमओ डॉ. आलोक चंद्रा, डॉ. मातादीन और डॉ. आरएन गिरि ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें शहर के सरकारी अस्पतालों की महिला कर्मचारी, आशा वर्कर और जिला अस्पताल का ट्रेनी नर्सिंग स्टाफ शामिल रहीं, जो विभिन्न तरह के स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लिए थीं। इसमें जिला कार्यक्रम प्रबंधक बीएल वर्मा, जितेंद्र सिंह, एसपी सिंह, शरद जौहरी, संजय सिंह, अनूप कुमार और राजीव सक्सेना का विशेष सहयोग रहा।