फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडल के तीन जनपदों में औसत से कम बारिश, सबसे कम पीलीभीत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली मंडल के तीन जनपदों बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत में इस वर्ष अब तक औसत से कम बारिश हुई है। इसमें पीलीभीत की स्थिति सबसे खराब है, जहां औसत का महज 30.46 फीसदी पानी बरसा है। असमान बारिश के कारण किसान परेशान हैं और धान की रोपाई के लिए अपने संसाधनों से सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक दुर्विजय सिंह ने बताया कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 में जून से अब तक बरेली में 337.5 मिलीमीटर औसत के मुकाबले 287 मिलीमीटर (85 फीसदी) बारिश हुई है। शाहजहांपुर में 337.5 मिलीमीटर औसत के सापेक्ष 300 मिलीमीटर (89 फीसदी) बारिश दर्ज की गई।
पीलीभीत में 336 मिलीमीटर औसत के स्थान पर केवल 102 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो जिले के कुल औसत का 30.46 फीसदी है। वहीं, बदायूं में औसत से अधिक 311 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो 276 मिलीमीटर औसत का 112 फीसदी है। बदायूं में हुई अच्छी बारिश ने किसानों को राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के तीन जनपदों में कम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें धान की फसल के लिए निजी संसाधनों से सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें