फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेहटा पावर हिटर ने बेहटा चैलेंजर्स को छह विकेट से हराया

Tue, 21 May 2024 05:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सुल्तान को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार देते रवि गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। बेहटा गुंसाई प्रीमियर क्रिकेट लीग (बीजीपीएल-07) का पहला मैच बेहटा पावर हिटर और बेहटा चैलेंजर्स टीम के बीच खेला गया। इसमें उम्दा प्रदर्शन करते हुए बेहटा पावर हिटर ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

बेहटा चैलेंजर्स के कप्तान रवित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम निर्धारित 12 ओवर में 90 रन बनाकर आल आउट हो गई। शशांक पुरी ने 25, योगेश पुरी ने 10 और प्रियांशु वार्ष्णेय ने 12 रनों का योगदान दिया। बेहटा पॉवर हिटर की ओर गेंदबाजी करते हुए सुल्तान ने चार और गौरव शर्मा ने तीन विकेट लिए। बेहटा पॉवर हिटर की टीम इसके बाद 91 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी।
खिलाड़ियों ने धुआंधार पारी खेलते हुए सात ओवर और दो गेंद पर चार विकेट खोकर अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। जितेंद्र सिंह ने 18, कन्नू पांडे 18 और आमिर कुरैशी ने 28 रनों का योगदान दिया। बेहटा चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए चंद्रपाल ने तीन और रवित ने एक विकेट लिया। बेहटा पॉवर हिटर टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सुल्तान को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष शुभम पुरी, सुमित गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रदुम्न पुरी, आयुष वार्ष्णेय, पुलकित वार्ष्णेय, कौशिक पुरी, भूरे सैफी, सुधीर पुरी, रवि वार्ष्णेय मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें