फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे देर से शुरू हुई काउंसलिंग

Thu, 28 Jul 2016 01:20 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
छात्र
विज्ञापन
प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के दौरान ही बरेली कॉलेज पटरी उतरा दिख रहा है। बुधवार को यहां बीए की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे बुलाया गया था लेकिन समय पर काउंसलिंग नहीं शुरू हो सकी। काफी इंतजार के बाद भी जब प्रवेश समिति के सदस्य नहीं पहुंचे तो अभ्यर्थियों ने एबीवीपी  कार्यकर्ताओं के साथ प्राचार्य कक्ष के पास प्रदर्शन किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा जैसे तैसे मामले को शांत कराने की कोशिश करते रहे। करीब ढाई घंटे तक यह शोरशराबा चलता रहा। साढ़े 11 बजे काउंसलिंग शुरू हुई। इस दौरान बताया गया कि बीए की प्रवेश प्रभारी डॉ. पूर्णिमा अनिल देर से आयीं जिससे काउंसलिंग समय से नहीं शुरू हो सकी।
विज्ञापन



लॉ के अभ्यर्थी बैरंग लौटे
साफ्टवेयर अपडेट न होने से नहीं जमा हुई फीस
लॉ में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के जरिये रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से भेजे गए अभ्यर्थियों की फीस बरेली कालेज ने बुधवार को जमा करने से इंकार कर दिया। सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कालेज पहुंच गए और प्रवेश के लिए फीस जमा करने की लाइन में लग गए थे। काफी देर इंतजार के बाद अभ्यर्थियों को यह कहते हुए लौटा दिया गया कि अभी कालेज का साफ्टवेयर अपडेट नहीं है। दाखिले के लिए बहुत से अभ्यर्थी मुरादाबाद और बिजनौर से भी आये थे। फीस न जमा होने की सूचना मिलने से नाराज अभ्यर्थियों ने समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं के साथ प्राचार्य दफ्तर में जमकर हंगामा किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा से अभ्यर्थियों ने जानना चाहा कि कब फीस जमा करने आएं लेकिन कोई जानकारी नहीं दी गई। इस पर सछास नेता रोहित यादव ने प्राचार्य कक्ष का गेट बंद कर दिया और प्रभारी प्राचार्य को तिथि बताने तक उठने न देने की बात कही। उन्होंने प्रवेश प्रभारी डॉ. पीके अग्रवाल से बात करके एक अगस्त की तिथि तय की तो छात्र लिखकर देने पर अड़ गए। उन्होंने लिखकर देने से मना किया तो छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे चले हंगामा के बाद प्रभारी प्राचार्य को लिखकर देना ही पड़ा कि एक अगस्त को फीस जमा की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें