फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निकाह से पहले दूल्हा-दुल्हन पर टूटी ऐसी आफत, मच गया बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

Sat, 25 Jan 2025 06:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के निकाह के कार्यक्रम में दूल्हा पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने दूल्हे की मां और दुल्हन को भी पीटा। पीड़ित ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में उधारी के रुपये मांगने पर दूल्हे की उसकी बरात के दिन मेहमानों के सामने पिटाई कर दी गई। बचाने पर दुल्हन पर भी हमला किया गया। इससे बरात में अफरातफरी मच गई। पुलिस बुलानी पड़ी। पीड़ित ने कैंट थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


मोहनपुर वार्ड पांच निवासी मोहम्मद रुखसार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दो लाख रुपये अफसर खान को उधार दिए थे। निकाह में जरूरत पड़ने पर रुखसार ने अपने रुपये वापस मांगे। 21 जनवरी को रुखसार के निकाह का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि उसी वक्त अफसर खान, मोहम्मद अली, गफूरी, मुजफ्फर, मुदस्सिर और जाहिद आ गए और रुखसार को पीटने लगे। 

बरात में आए मेहमानों ने रुखसार को बचाया। रुखसार की मां और पत्नी पर भी हमला किया गया। मारपीट के दौरान रुखसार की दो अंगूठी और सोने की चेन गिर गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर दूल्हे की पिटाई करने वालों की तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें