फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: समर की गेंदबाजी के सामने पस्त हुए बेदी के बल्लेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मानस स्थली आवासीय विद्यालय की ओर से परिसर स्थित दशरथ स्टेडियम में अंतर-विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। इसमें कृष्णा पब्लिक स्कूल ने बेदी इंटरनेशनल स्कूल को नौ विकेटों से करारी शिकस्त दी। कृष्णा पब्लिक स्कूल के लिए समर पांडेय ने तीन विकेट लेकर, टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला कृष्णा पब्लिक स्कूल और बेदी इंटरनेशनल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कृष्णा पब्लिक स्कूल ने पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेदी इंटरनेशनल की टीम 16 ओवर में 68 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शादाब ने 23 रन और तेजस ने दो चौकों सहित 13 रन का योगदान दिया। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया। कृष्णा पब्लिक स्कूल की ओर से समर पांडेय ने तीन ओवरों में 15 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं, अर्पित ठाकुर और आयुष सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कृष्णा पब्लिक स्कूल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 11 ओवर में ही नौ विकेट से जीत दर्ज की। बल्लेबाजी में अंश सिंह ने 37 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, जिसके लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। आयुष सिंह नौ रन पर नाबाद रहे। मुकाबले में तीन विकेट झटकने के लिए कृष्णा पब्लिक स्कूल के समर पांडेय को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब मिला। इससे पूर्व मानस स्थली ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रकाश गोयल व विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें