फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड : अकाउंट का ब्योरा सही करने का आज अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीएड में फीस वापसी के लिए आवेदन करने का बृहस्पतिवार को अंतिम मौका है। जिन छात्र-छात्राओं की अकाउंट डिटेल में कोई गड़बड़ी है, वे बीएड की वेबसाइट पर जाकर रात 12 बजे तक संशोधन कर सकते हैं। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

15 जुलाई को पूरी हो चुकी बीएड प्रवेश प्रक्रिया के तहत करीब ढाई हजार कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिए हैं। अब बीएड कॉलेजों को एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं की फीस देने की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच उन छात्र-छात्राओं को भी फीस वापस लेने का मौका दिया गया है, जिनकी अकाउंट डिटेल गड़बड़ है। इसकी वजह से उनकी फीस दो बार जमा हो गई है या फीस जमा हो गई, लेकिन कॉलेज को नहीं मिल सकी। ऐसे छात्र-छात्राओं की संख्या 2656 है, जिनकी अकाउंट डिटेल गड़बड़ है। इस गड़बड़ी को दुरुस्त करने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने चार अक्तूबर को बीएड की वेबसाइट खोली थी और छात्र-छात्राओं को अपने लॉगिन में जाकर अकाउंट डिटेल सही करने के निर्देश दिए गए थे। यह डिटेल बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक सही की जा सकती है, जिसके बाद फीस वापसी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें