फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता में उलझ गया  बरेली सिटी से ट्रेन संचालन 

Wed, 22 Feb 2017 12:13 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
d - फोटो : social media
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में लागू आचार संहिता लागू है, इसी के चलते बरेली सिटी से रामगंगा के बीच चलने वाली पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों को रेलवे बड़ौदा हाउस ने स्वीकृति नहीं दी है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे बरेली-कासगंज मीटरगेज को काफी पहले ही ब्राडगेज में तब्दील कर चुकी है, लेकिन रामगंगा से जंक्शन होते हुए बरेली सिटी तक करीब 8.91 किलोमीटर का हिस्सा बनने से रह गया था, जिसका पिछले दिनों काम पूरा हो गया और सीआरएस ने निरीक्षण करने के बाद इस पर ट्रेन चलाने की भी अनुमति दे दी। इसके बाद इज्जतनगर मंडल कार्यालय से इस ट्रैक पर सीधे बरेली से कासगंज के लिए ट्रेनें चलाने को प्रस्ताव रेलवे बड़ौदा हाउस भेजा गया, लेकिन उसे अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। माना जा रहा है कि इस समय प्रदेश में विधान सभा चुनाव चल रहे हैं। इसलिए ट्रेन चलाने की मंजूरी नहीं मिल पा रही है। 

दस ट्रेनें चलेंगी पहले फेज में
इज्जतनगर मंडल से बरेली सिटी से कासगंज के लिए पहले चरण में दस ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। दो ट्रेनें अभी बरेली से कासगंज के लिए उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन की लाइन नंबर चार से निकाली जा रही हैं, जबकि तीन जोड़ी ट्रेनें बदायूं से कासगंज तक ही चलाई जा रही हैं। इन सभी ट्रेनों को पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने ट्रैक से कासगंज तक चलाने का प्रस्ताव बड़ौदा हाउस भेजा है। इसके साथ ही इन ट्रेनों को कासगंज से मथुरा को चलने वाली ट्रेनों से लिंक करने की भी अनुमति मांगी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें