फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अभ्युदय से शिक्षा पाकर बने बैंक अधिकारी और शिक्षक

Wed, 19 Aug 2026 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर मंच देने के लिए शुरू किए गए अभ्युदय कोचिंग सेंटर का परिणाम लगातार बेहतर हो रहा है। समाज कल्याण विभाग से संबद्ध इस केंद्र में निशुल्क पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों ने नीट, यूपीएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन




अभ्युदय केंद्र में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुरूप विषय विशेषज्ञों के माध्यम से तैयारी कराई जाती है। केंद्र में नीट, यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने की व्यवस्था है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023-24 में 250 और 2024-25 में 300 से अधिक युवाओं ने परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्युदय कोचिंग में पंजीकरण कराया, जिनमें विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर अभ्युदय केंद्र की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा है। वहीं वर्ष 2026-27 में भी अब तक नीट, यूपीएसएसी और एसएससी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 329 विद्यार्थी पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं अभी पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। वर्ष 2023 से वर्ष 2025 तक अभ्युदय कोचिंग में तैयारी पाकर 7 विद्यार्थियों ने नीट, एक युवा का बैंक पीओ, एक छात्रा का चयन बिहार लोक सेवा आयोग, एक छात्र का चयन यूपी पुलिस के साथ ही अन्य पदों पर हुआ है। जो कि अब सरकारी सेवा के साथ ही अन्य के लिए प्रेरणा बने हैं।

चयनित युवाओं की बात
सीएम अभ्युदय योजना का लाभ लेकर मैंने निशुल्क तैयारी की। मेरा चयन बिहार लोक सेवा आयोग में शिक्षिका के पद पर हुआ है। कोचिंग के दौरान आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की ओर से मार्ग दर्शन भी मिला, जिससे परीक्षा के दौरान काफी आसानी हुई। - चित्रा आलोक
विज्ञापन


मेरा सपना डॉक्टर बनने का था, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते निजी संस्थानों से नीट की तैयारी करना संभव नहीं था। जिसके बाद अभ्युदय कोचिंग सेंटर में प्रवेश लेकर नीट की तैयारी की। बेहतर मार्गदर्शन से नीट में सफलता हासिल की है। - गौरव प्रकाश



वर्जन
अभ्युदय केंद्र के परिणाम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जिले के अन्य युवाओं का भी उत्साह बढ़ा है। लगातार पंजीकरण की संख्या बढ़ रही है। निशुल्क कोचिंग लेकर तमाम युवाओं का चयन सरकारी विभागों में उच्च पदों पर हुआ है। ऐसे प्रयासों से प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है। - सुधांशु शेखर, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें