हाफिजगंज। पीलीभीत डिपो की बस में सिगरेट पीने से मना किया तो आरोपियों ने यात्री को पीट दिया और शीशे भी तोड़ दिए। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
पीलीभीत डिपो की बस में आरोपी युवक सिगरेट पी रहा था। इससे मना करने पर आरोपी अपने साथियों के साथ युवक से मारपीट करने लगा। इस दौरान बस के शीश भी टूट गए। लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।