बरेली में बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। मौसम विभाग ने पर्वतों से सटे मैदानी इलाकों में दो दिनों तक और अच्छी बारिश होने के आसार जताए हैं। उनके मुताबिक, 15 अगस्त तक अनुकूल माहौल मिलने पर हल्की, मध्यम बारिश हो सकती है।
आंचलिक मौमस अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, मंगलवार सुबह से घने बादल मंडरा रहे थे। सोमवार देर रात और मंगलवार दोपहर में फिर तेज बारिश हुई। इससे बीते दिनों धूप और उमस से बेहाल लोगों को खासी राहत मिली। बताया कि फिलहाल दो दिनों तक शहर में अच्छी बारिश के आसार हैं। इसके बाद भी हल्के घने बादल मंडराते रहेंगे। 15 अगस्त के बाद हवाओं का रुख बदलने के साथ ही फिर से उमस हावी हो सकती है। उन्होंने किसानों को खरीफ की फसलों के लिए पानी संचय करने के लिए मेडबंदी का सुझाव दिया है। बीते 24 घंटे में 25 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। ब्यूरो