फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पहले रोजा इफ्तार में दस्तरख्वान पर खूब रही रौनक

Sat, 25 Mar 2023 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोजेदारों ने पहला रोजा अकीदत के साथ मुकम्मल किया। शाम को रोजा इफ्तार में दस्तरख्वान पर खूब रौनक रही। तमाम घरों में तरह-तरह के पकवान भी बनाए गए।
विज्ञापन

माह-ए-रमजान के पहले दिन भोर से ही मस्जिदों के लाउडस्पीकर्स पर नात-ओ-मनकबत के कलाम गूंज उठे। लोगों ने मनपसंद सहरी की। फज्र की अजान के बाद लोग नमाज के लिए मस्जिदों की ओर से रवाना हुए। शाम को मुस्लिम इलाकों में रौनक रही। दरगाहों और खानकाहों में सैकड़ों की तादात में लोगों ने सामूहिक रोजा इफ्तार किया।
दरगाह आला हजरत, खानकाह नियाजिया, दरगाह शाह शराफत मियां, दरगाह बशीर मियां, खानकाह मोहम्मदिया (दरगाह वली मियां), खानकाह वामिकिया, दरगाह शाहदाना वली, बीबी जी मस्जिद स्थित दारुल उलूम मजहर-ए-इस्लाम पर सामूहिक रोजा इफ्तार हुआ। लोगों ने घर से मोहल्ले की मस्जिदों में इफ्तारी पहुंचाई। वहां नमाजियों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया।
विज्ञापन

बाजार में खरीदारी की भीड़
पहले रोजे पर दोपहर बाद बाजार में काफी रौनक रही। इफ्तारी के लिए सामान खरीदने की होड़ रही। फलों और खजूर की बिक्री सर्वाधिक रही। लोगों ने पापड़, कचरी और तरह-तरह के स्नैक्स भी खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें