फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीबीगंज और कैंट में अवैध कॉलोनियों पर चला बीडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलोनाइजरों 23000 वर्ग मीटर भूमि पर बना रहे थे भूखंड
विज्ञापन

बरेली। खेत-खलिहान की 23 हजार वर्ग मीटर जमीन पर भूखंड विकसित कर अवैध तरीके से बसाई जा रही पांच कॉलोनियों पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई। बीडीए की टीम ने सीबीगंज और कैंट क्षेत्र में निर्माण कार्यों पर बुलडोजर चलावाया। मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर बनाई जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि थाना क्षेत्र कैंट में लगभग 4000 वर्गमीटर जमीन पर पोशाकी लाल कश्यप, बुखारा रोड से 500 मीटर आगे लगभग 4000 वर्गमीटर जमीन पर सुनील कुमार कॉलोनी विकसित करा रहे थे। कैंट क्षेत्र में ही ओमप्रकाश आदि ने 5000 वर्गमीटर, भूदेव कश्यप ने 3000 वर्गमीटर, संजीव मिश्रा ने सीबीगंज क्षेत्र के पुरनापुर गांव (निकट बिलवा) में लगभग 6500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध तरीके से कॉलोनी का निर्माण करने के लिए स्थल विकास कराया गया। मौके पर टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। बीडीए के एई सुनील कुमार के साथ जेई रमन अग्रवाल, अजीत कुमार साहनी, सीताराम और प्रवर्तन दल के लोग शामिल रहे। नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी को विकसित कराना अवैध है। लोगों से यही आग्रह है कि वे ऐसी कॉलोनियों में भूखंड, मकान, दुकान आदि न खरीदें, जो बीडीए से स्वीकृत न हों। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें