बीडीए बोर्ड की बैठक में लिए गए अहम फैसले
मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बीडीए बोर्ड की बैठक में सोमवार को अहम फैसले हुए। बीडीए की सीमा में शामिल किए गए 35 गांवों के विकास के लिए मास्टर और जोनल प्लान बनेगा। इन गांवों में सड़कें बनाई जाएंगी। जलनिकासी का सिस्टम विकसित कराएगा।
ग्रेटर बरेली योजना के लिए भू-अधिग्रहण पूरा होने वाला है। अब नाथधाम टाउनशिप के लिए गांव वाहनपुर, अखा मुस्तकिल, भगवानपुर ठकुरान, मजनूपुर और रफियाबाद के किसानों से 264 हेक्टेयर जमीन ली जानी है। इसके लिए 600 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध है। इसकी प्रक्रिया छह महीने में पूरी करने की तैयारी है।