फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली प्लाट बेचकर बीडीए ट्रांसपोर्ट नगर में फूंकेगा जान

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों ने उपाध्यक्ष से मिलकर बताए दुर्दशा के हालात
विज्ञापन

सीसी रोड बनाई जाएंगी, कब्जेदारों पर कार्रवाई का मिला आश्वासन

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण ने एक बार फिर ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की कवायद शुरू कर दी है। इससे पहले कब्जे मुक्त कराने के साथ ही अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई होगी। बदहाल परिसर की दुर्दशा सुधारने के लिए खाली प्लाट बेचने की योजना बनाई जा रही है।
सोमवार सुबह ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने मुलाकात कर ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में फैली बदहाली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि परिसर में तमाम कब्जे और अवैध पार्किंग होने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वास्तविक ट्रांसपोर्टर को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और इतने वर्षों में भी अब तक इसे ठीक से बसाया तक नहीं गया है। जन सुविधाएं समेत समस्याओं से ट्रांसपोर्टर जूझ रहे हैं। सामुदायिक केंद्र पर आज तक नहीं बन पाया है।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने एसोसिएशन पदाधिकारियों की बात सुनने के बाद एक प्रमुख ट्रांसपोर्टर को फोन लाइन पर लिया और नाराजगी जताते हुए पूछा कि भारी भरकम सामान से लदे वाहन क्यों पार्क किए जा रहे हैं? ट्रांसपोर्टर ने पहले तो इधर-उधर की बातें करने की कोशिश की लेकिन उपाध्यक्ष के लहजे को सुनकर समझ गया और कहा कि अब ऐसी गलती नहीं होगी। उन्होंने संबंधित स्टाफ से अतिक्रमण करने वालों की सूची बनाने को कहा। परिसर और सड़कों की टूटफूट के कारण बने ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने सड़कों की दुर्दशा की स्थिति जानने के बाद कहा कि अब जल्द ही वहां पर सीमेंट-कंक्रीट (सीसी) रोड बनाए जाएंगे, ताकि भारी वाहनों के आवागमन से सड़कें न टूटें।
पदाधिकारियों ने बदहाल ट्रांसपोर्ट नगर परिसर दुरुस्त कर बसाने की गुुहार लगाई। उन्होंने धर्मस्थल बनाने, जन सुविधाएं बहाल करने, प्रकाश व्यवस्था, स्वागत द्वार बनाने आदि पर जोर दिया। इस पर उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि अभी धनाभाव है। इसलिए परिसर में सर्वे कराकर प्लान बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाइवे किनारे दर्जन भर से ज्यादा खाली प्लाट हैं, उनका नियमानुसार आवंटन कराया जाना है। प्लांटों की बिक्री आदि से होने वाली आय से संबंधित विकास कार्य होंगे। इस मौके पर शोभित सक्सेना, अमरजीत सिंह बख्शी, राजीव सक्सेना, दानिश जमाल, शोएब खां आदि मौजूद रहे है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में कुछ कारोबारियों ने अवैध पार्किंग कर ली थी। उन्हें तुरंत वाहन हटाने को कहा गया है। ट्रांसपोर्टरों ने वहां कई समस्याएं बताई हैं। उनका निराकरण प्राथमिकता के साथ करते हुए सीसी रोड बनाई जाएंगी। ट्रांसपोर्ट नगर में नियमित कामकाज कराने के लिए इसे सही से बसाया जाएगा। इसके साथ ही खाली प्लाटों का नियमानुसार आवंटन कराएंगे। इससे होने वाली आय से वहां विकास किया जाएगा। - जोगिंदर सिंह, बीडीए उपाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें