फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा के भाई के घर पहुंची बीडीए की टीम, नापजोख कर लौटी

Thu, 05 Feb 2026 11:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में बीडीए की टीम बुधवार को मौलाना तौकीर रजा के भाई के घर पहुंची। एक शिकायत पर टीम ने भवन के बेसमेंट की नापजोख की और निर्माण से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। इसके बाद लौट गई। इस दौरान मोहल्ले में खलबली मची रही। 
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बीते साल 26 सितंबर को हुए बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के भाई के सौदागरान स्थित निवास पर बुधवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने दस्तक दी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। टीम में वहां पर पैमाइश और पड़ताल की। इस दौरान पुलिस टीम भी साथ मौजूद रही।

विज्ञापन


बीडीए को सूचना मिली थी कि मौलाना तौकीर रजा के भाई उस्मान रजा खान उर्फ अंजुम मियां ने बेसमेंट का निर्माण कराया है। बुधवार दोपहर बीडीए की टीम कोतवाली पहुंची। वहां मकान की नपाई व बेसमेंट जांच की बात कहते हुए पुलिस बल मांगा। कोतवाली से पुलिस बल मिलने के बाद टीम सौदागरान पहुंची। बीडीए की टीम व पुलिस बल को देखते ही वहां खलबली मच गई।

स्थानीय लोगों ने बीडीए से की थी शिकायत 
बताया जा रहा है कि मौलाना तौकीर के एक भाई ने भवन के बेसमेंट में निर्माण कराया है। कुछ स्थानीय लोगों ने बीडीए से इसकी शिकायत की थी। लोगों का कहना था कि बेसमेंट स्वीकृति के बिना ही बनाया गया है। शिकायत के बाद बीडीए ने मामले की जांच शुरू की है। टीम ने संबंधित भवन के बेसमेंट की नापजोख की और निर्माण से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


इसके बाद बीडीए के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली और भवन स्वामी से बेसमेंट निर्माण से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा। बीडीए सूत्रों के अनुसार, टीम ने बेसमेंट निर्माण से जुड़े नक्शे, स्वीकृति पत्र और अन्य अभिलेख एकत्र कर लिए हैं। अब इन दस्तावेजों को प्राधिकरण के पास मौजूद अभिलेखों से मिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें