फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगानगर में बीडीए का दफ्तर अप्रैल में होगा स्थानांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रियदर्शनी नगर में संचालित बीडीए का कार्यालय अप्रैल में रामगंगानगर आवासीय योजना में रामायण वाटिका के पास स्थानांतरित हो जाएगा। चार मंजिला निर्माण पूरा हो चुका है। फिनिशिंग का काम चल रहा है। फर्नीचर आने वाला है। बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि कार्यालय की शिफ्टिंग अप्रैल में धीरे-धीरे होगी। कर्मचारियों के लिए प्रियदर्शनी नगर के मुकाबले नए कार्यालय में अधिक सहूलियत के साथ काम करने का मौका मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन



बीडीए कार्यालय मेंं समाधान दिवस आज

बरेली। बीडीए का समाधान दिवस बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से प्रियदर्शनीनगर स्थित कार्यालय पर होगा। आवंटी और आम लोग बीडीए से जुड़ी समस्याओं को उठा सकते हैं। बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि अगर किसी की कोई समस्या है तो समाधान दिवस का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। किसी कार्यालय दिवस में भी अपनी समस्या उठा सकते हैं। ब्यूरो





एक साल में बन कर तैयार होगी अति आधुनिक लाइब्रेरी

बरेली। रामगंगानगर आवासीय योजना में बीडीए की लाइब्रेरी के लिए फर्म के चयन को अंतिम रूप देने की तैयारी है। टेंडर का तकनीकी मूल्यांकन किया जा रहा है। मूल्यांकन के बाद फर्म को निर्माण की जिम्मेदारी दी जाएगी। निर्माण पूरा करने के लिए एक साल का मौका दिया जाएगा। बीडीए के उपाध्यक्ष ने मनिकंडन ए ने बताया कि साल पूरा से पहले ही फर्नीचर आदि ले लिया जाएगा ताकि लोगों को आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात दी जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें