फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों को भरतौल जैसी पंचायत बनाने के लिए करूंगा प्रेरित : डॉ. एडम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पंचायती राज मंत्रालय की ओर से हाल ही में बाल हितैषी पंचायत पुरस्कार से सम्मानित भरतौल में सुविधाओं का जायजा लेने यूनिसेफ से उप्र के चीफ फील्ड ऑफिसर डॉ. जाकिरी एडम पहुंचे। विजिटर्स बुक में प्रतिक्रिया दर्ज कर व्यवस्थाओं को सराहा। दूसरी पंचायतों के प्रधानों को भरतौल जैसी सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रीतराम के मुताबिक, टीम सुबह 11 बजे गांव आई टीम में चीफ फील्ड ऑफिसर के साथ यूनिसेफ के डिविजनल वॉश ऑफिसर जांबाज व डीपीआरओ कार्यालय के प्रतिनिधि शामिल रहे। टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों के लिए बनाए गए भोजन, पानी की व्यवस्था देखी। साफ-सफाई और पौधरोपण को सराहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से जानकारी ली। बच्चों से भी बात की। पंचायत भवन की व्यवस्थाओं को देखा। डिजिटल तरीके से हो रहे कार्य को सराहा। विजिटर्स बुक में लिखा कि अब तक प्रदेश के जितने भी गांव उन्होंने देखे, भरतौल उनमें सबसे बेहतर है।

अन्नपूर्णा केंद्र और आरोग्य मंदिर भी देखा
यूनिसेफ टीम ने गांव में बनाए गए देश के पहले अन्नपूर्णा केंद्र पहुंचकर सुविधाओं की जानकारी ली। आरोग्य मंदिर में बच्चों के टीकाकरण, दवा वितरण, इलाज के संबंध में अपर शोध अधिकारी धीरेंद्र सिंह से बातचीत की। ग्रामीणों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रवेश कुमारी, सचिव विवेक गंगवार समेत गांव के प्रमुख लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें