मन्नत लॉन पर भी मंडरा रहा खतरा
मन्नत लॉन पर भी बीडीए की कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है। पूर्व में हुई जांच में मानक अधूरे पाए जाने पर बीडीए ने इसे सील कर दिया था। आसपास मौजूद अन्य बरातघर भी सील हुए थे। उधर, मन्नत लॉन के संचालक ने सील खोलकर शादियां करानी शुरू कर दी थी। इस संबंध में वीडियो भी वायरल हुए थे। बीडीए ने लॉन को दोबारा सील करने के साथ ही बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब बीडीए अंतिम कार्रवाई की तैयारी में है।
डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन पर सुई की नोक के बराबर भी अवैध कब्जा नहीं होने देंगे। जिन सरकारी जमीनों पर भवन बनाए गए हैं, उन्हें खोजकर खाली करा रहे हैं। फाइक एन्क्लेव में सीलिंग की भूमि कब्जाने के मामले की जांच कराई है। कई अन्य अनियमितताएं भी मिली हैं। जांच में प्राप्त नए मामलों को एफआईआर में शामिल कराया जा रहा है।
बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने बताया कि फाइक एन्क्लेव में नक्शे के बिना बने मकानों का सर्वे कराया गया है। शुरुआत में 25 लोगों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। उचित जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई करेंगे। मन्नत लॉन संचालक ने सील तोड़कर कार्यक्रम कराए थे। इसके संबंध में उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। अन्य कार्रवाई के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है।