फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुविवि का बीडीए छात्रावास जर्जर, खतरे के साये में रहने के लिए मजबूर विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नैक ए डबल प्लस रुहेलखंड विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के रहने की बेहतर व्यवस्था भी नहीं कर पा रहा है। बीडीए के जर्जर भवन में खतरे के साये में विद्यार्थी रहने के लिए मजबूर हैं। विवि परिसर से दूर इस छात्रावास पर अधिकारी ध्यान भी नहीं देते। यहां छतों में दरारें आ गई हैं। आए दिन इससे प्लास्टर गिरता रहता है। चहारदीवारी भी टूटी हुई है।
विज्ञापन

विवि का बीडीए छात्रावास बजरंग ढाबा के पीछे गली में है। अधिकारियों के अनुसार इसमें ए से ई ब्लॉक तक 68 कमरे हैं। इनमें बीटेक द्वितीय वर्ष के 128 विद्यार्थी रहते हैं। पड़ताल में सामने आया कि रखरखाव के अभाव में अधिकांश भवनों की स्थिति खराब है।
भवनों की दीवार में जगह-जगह दरारें आ चुकी हैं। कई कमरों की खिड़कियों के शीशे टूटे गए हैं। ठंडी हवा से बचने के लिए जुगाड़ के तौर पर इन्हें विद्यार्थियों ने कागजों से ढक दिया है।
विज्ञापन


सफाई के दावे हवा-हवाई
छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि जर्जर भवन के कमरों में सीलन की वजह से दुर्गंध आती रहती है। कचरा भी नियमित नहीं उठता। कई बार भवन की मरम्मत के लिए कहा, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान ही नहीं देते हैं। सबसे खराब स्थिति 40 व 68 नंबर के कमरों के सामने के छज्जों की हैं। इनकी चहारदीवारी टूट गई है। ऐसे में कभी भी गिरने का डर बना रहता है। कई भवनों पर घास उग आई है। नैक मूल्यांकन के बाद भी यह स्थिति होने पर छात्रों ने नाराजगी जताई है।


विवि से दूरी, अधिकारियों ने किया नजरअंदाज

विवि परिसर में छात्रों के लिए छह और छात्राओं के लिए चार छात्रावास हैं। इनकी निगरानी व मरम्मत कार्य पर विवि प्रशासन विशेष ध्यान रखता है। वहीं, करीब दो किलोमीटर दूर होने से बीडीए छात्रावास में अधिकारी जाकर विद्यार्थियों से बातचीत करने की जहमत नहीं उठाते हैं।

जगह-जगह बिखरी मिलीं बीयर की कैन

छात्रावास परिसर को नशा मुक्त बनाने का दावा विवि की ओर से किया जाता है। शुक्रवार को की गई पड़ताल में जगह-जगह बीयर की कैन व बोतलें बिखरी मिलीं। सीढ़ियों के नीचे कैन का ढेर लगा मिला। साफ-सफाई के अभाव में पूर छात्रावास की स्थिति बदहाल है।

विद्यार्थियों की समस्या का समाधान विवि की प्राथमिकता है। बीडीए छात्रावास में अगर दिक्कत आ रही है तो इसे दिखवाया जाएगा।- प्रो. एके सिंह, चीफ वार्डन, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें