नाथधाम टाउनशिप से पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना पर अमल होना है। रामगंगा बैराज के निकट टाउनशिप प्रस्तावित है। बैराज पर्यटकों को आकर्षित करेगा। बैराज पर घाटों का निर्माण कराया जाएगा। इसकी तैयारी की गई है।
बीडीए उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने बताया कि नाथधाम टाउनशिप प्राधिकरण की सबसे बड़ी योजना है। इसको विकसित करने की कार्ययोजना पर अमल किया जा रहा है। तीन गांवों की जमीन की मैपिंग की जा रही है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।