फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: तीन दिन तक डीडी पुरम में होगा दिवाली कार्निवाल, आप भी दिखा सकते हैं हुनर; पंजीकरण निशुल्क

Sun, 05 Nov 2023 04:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

 बरेली में सात से नौ नवंबर तक डीडी पुरम सेलेक्शन प्वॉइंट चौराहे पर दिवाली कार्निवाल का आयोजन होगा। कार्यक्रमों की शृंखला में हर दिन रंगारंग आयोजन होंगे। 
विज्ञापन
अमर उजाला दिवाली कार्निवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दिवाली के शुभ मौके को और खास बनाने के लिए अमर उजाला की ओर से दिवाली कार्निवाल का रंगारंग आयोजन होगा। इसमें शामिल होकर आप भी शहर को अपना हुनर दिखा सकते हैं। इसके लिए आपको निशुल्क पंजीकरण करना होगा।

विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से हर साल की तरह इस वर्ष भी दिवाली कार्निवाल का आयोजन होगा। सात से नौ नवंबर तक डीडी पुरम सेलेक्शन प्वॉइंट चौराहे पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर दिवाली का दोगुना लुत्फ लेने का मौका मिलेगा। 

कार्निवाल में होंगे ये कार्यक्रम 
तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों की शृंखला में हर दिन रंगारंग आयोजन होंगे। स्कूल, कॉलेजों की ओर से डांस और बैंड परफार्मेंस होगी। बच्चों के लिए मनोरंजन की भी व्यवस्थाएं रहेंगी। इसमें क्रमवार बैंड शो, टैलेंट शो, ग्रुप डांस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टैलेंट शो होंगे। हेल्दी बेबी शो तीन राउंड में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहला, फोटोजेनिक फेस, दूसरा मोस्ट एक्टिव बेबी, तीसरा मोस्ट स्टाइलिश बेबी हैं। फैंसी ड्रेस शो भी तीन थीम पर होगा। पहला, एनी कैरेक्टर, दूसरा एनिमल कैरेक्टर और तीसरा वेजिटेबल कैरेक्टर शामिल हैं। इनमें से किसी भी कार्यक्रम का आप भी हिस्सा बन सकते हैं।

स्कूलों की टीमें भी करा सकती हैं पंजीकरण
दिवाली कार्निवाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में से किसी में भी आप भी प्रतिभाग कर सकते हैं। स्कूलों की टीमें भी इसमें पंजीकरण करा सकती हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर 9760863195, 9758019656 पर कॉल कर निशुल्क पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें