यहां भी हो चुकी है कार्रवाई
बीडीए ने मंगलवार को शाहजहांपुर रोड पर चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया। इससे पहले 25 मई को धौरेरा माफी और खजुरिया घाट पर पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। किसानों से सस्ती जमीन खरीदकर कॉलोनाइजर वहां बिना नक्शा पास कराए कॉलोनियों का निर्माण करा रहे थे। 22 मई को झुमका चौराहे के पास दिल्ली पब्लिक स्कूल के पीछे 78 बीघा जमीन पर बन रहीं पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया था।
- चार मार्च को चार अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी।
- 28 फरवरी को बड़ा बाईपास के निकट तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी।
- 27 फरवरी को बिथरी चैनपुर व लाल फाटक क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई।
- 16 फरवरी को बीडीए की टीम ने शाहजहांपुर रोड किनारे पांच अवैध कॉलोनियों पर चलाया था बुलडोजर।
- 15 फरवरी को बदायूं रोड और 14 फरवरी को पीलीभीत रोड किनारे अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया था।
- तीन फरवरी को बदायूं रोड के किनारे अवैध रूप से बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी।
- चार जनवरी को महानगर कॉलोनी के निकट अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी।