फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : यहां अवैध कॉलोनी पर फिर चला बुलडोजर, निर्माण ढहाया; जांच परख ही खरीदें प्लॉट और मकान

Fri, 08 Dec 2023 02:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शहर के पहाड़गंज में बिना मानचित्र अवैध रूप से कॉलोनी बसाई जा रही थी। बृहस्पतिवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने जांच के बाद अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। 
विज्ञापन
बुलडोजर से ढहाया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अवैध कॉलोनियों पर बीडीए की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को बीडीए की टीम ने पहाड़गंज में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई से कॉलोनाइजर्स में खलबली है। इससे पूर्व भी कई अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हो चुकी है। 

विज्ञापन


महानगर कॉलोनी के पीछे पहाड़गंज में वीरेश गुर्जर कॉलोनी बसा रहे थे। बृहस्पतिवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के सहायक अभियंता हरीश चौधरी, अवर अभियंता सुनील गुप्ता और एसके सिंह प्रवर्तन दल की टीम के साथ पहुंचे। कॉलोनाजइर से मानचित्र मांगा, वो दे नहीं सका। 

बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि अवैध कॉलॉनी का निर्माण कर रहे थे। चल रहे निर्माण को ढहा दिया गया। बीडीए वीसी ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी प्लॉट या मकान खरीदते समय कागजों की जांच जरुर कर लें। वह बीडीए से स्वीकृत है या नहीं। मानचित्र न होने की स्थिति में न खरीदें। 
विज्ञापन


विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई 
  • एक दिसंबर को आईटीबीपी रोड और लालफाटक के पास बसाई जा रहीं अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई हुई थी। यहां भूखंड चिन्हित कर दिएगए और नाली निर्माण के साथ सीसी रोड बना दी गई। मानचित्र न दिखा पाने पर ध्वस्तीकरण कर दिया गया।
  • 17 अक्तूबर को चार कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी। ये कॉलोनियां बिना मानचित्र के बसाई जा रही थीं। 
  • सात अक्तूबर को रजऊ परसपुर में निर्माणाधीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया था। 
  • चार सितंबर को नैनीताल रोड किनारे 17 बीघा में बन रही तीन कॉलोनियों पर कार्रवाई की थी। 
  • 28 अगस्त को शाहजहांपुर रोड किनारे अवैध रूप से कृष्णा सिटी कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई हुई थी। बीडीए की प्रवर्तन टीम ने
  • कॉलोनी के करीब 50 मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया था। 
  • पांच अगस्त को बदायूं रोड पर आठ हजार वर्गमीटर में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें