धर्मकांटा तक चौड़ी होगी सड़क
नगर निगम की कोहाड़ापीर से कुदेशिया मार्ग और धर्मकांटा तक सड़क चौड़ीकरण की योजना है। यह परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। अवैध निर्माण और अतिक्रमण इस योजना के क्रियान्वयन में बड़ी बाधा बन रहे थे। प्राधिकरण की कार्रवाई से अब इस परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है।
बाजार में खलबली और विरोध
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही कोहाड़ापीर सड़क के बाजार में हलचल मच गई। बुलडोजर की खबर सुनकर कई दुकानदार और भवन मालिक अपने प्रतिष्ठानों की ओर भागे। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही नगर निगम अधिकारियों के मोबाइल फोन लगातार बजते रहे। कुछ लोगों ने मौके पर विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण सफल नहीं हो सके।