फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मौलाना तौकीर रजा के करीबी वाजिद बेग के बरातघर पर चला बीडीए का बुलडोजर, यहीं रची गई थी बवाल की साजिश

Tue, 23 Dec 2025 01:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में फिर बीडीए का बुलडोजर चला है। बीडीए ने मंगलवार को मौलाना तौकीर रजा के करीबी वाजिद बेग के बरातघर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। बीडीए अफसरों के मुताबिक यह बरातघर बिना नक्शा पास कराए बनाया गया। एक महीने पहले इसे सील किया गया था। 
विज्ञापन
वाजिद बेग के बरातघर पर चले बुलडोजर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के बेहद करीबी और घटना में नामजद प्रॉपर्टी डीलर वाजिद बेग के बेग बरातघर पर मंगलवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बुलडोजर चलाया। दो बुलडोजर और एक पोकलेन मशीन सुबह 11:30 से शाम साढ़े छह बजे तक सात घंटे तक बरातघर पर वार करती रही। आखिर तक करीब 35 प्रतिशत भवन को जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई बुधवार को भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


इज्जतनगर क्षेत्र में सिकलापुर रोड पर स्थित गांव फरीदापुर चौधरी में वाजिद बेग ने दो-ढाई साल पहले 400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बरातघर बनाया था। बाउंड्री कवर कर बनाए गए दो मंजिला बरातघर के लिए उसने बीडीए से न तो ले-आउट पास कराया और न नक्शा स्वीकृत कराया था। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होने के दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध जरूर किया, लेकिन पुलिस बल के आगे एक न चली। संकरी गली में बने बरातघर पर हो रही कार्रवाई को देखने के लिए आसपास के घरों की छतों पर लोग खड़े रहे।

यह भी पढ़ें- UP News: जांच के प्रति बेपरवाही... 11 माह में कैंसर की चपेट में मिले 55 रेलकर्मी, तीन सौ हृहय रोगी
विज्ञापन


पुलिस और पीएसी रही तैनात 
वहीं, बरातघर के पीछे भारी संख्या में लोगों की भीड़ थी। भीड़ में मौजूद लोगों में कोई कुछ बोल नहीं रहा था, उनके चेहरे पर दहशत साफ दिख रही थी। पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में कोई भी बीडीए की कार्रवाई को प्रभावित नहीं कर सका। मौके पर पुलिस बल का नेतृत्व एसपी सिटी मानुष पारीक कर रहे थे। एडीएम सिटी सौरभ दुबे भी यहां थे। 

मजिस्ट्रेट के तौर पर राम जनम यादव और बीडीए से संयुक्त सचिव दीपक कुमार मुस्तैद मौजूद रहे। संयुक्त सचिव ने बताया कि पहले दिन बरातघर का करीब 35 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया है। शेष भवन बुधवार को जमींदोज किया जाएगा।

बरातघर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
सुनवाई के अवसर को वाहिद ने किया था अनदेखा 
बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर वाजिद वेग ने ग्राम फरीदापुर चौधरी, सिकलापुर रोड पर लगभग 400 वर्ग मीटर में बाउंड्री कवर करते हुए बरातघर का निर्माण कर रखा है। स्थल पर कोई स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाया गया। इस मामले में वाहिद बेग को छह अक्तूबर को नोटिस भी जारी किया गया था। इसी दिन बरातघर को सील किया गया था।

नोटिस पर सुनवाई के लिए 18 अक्तूबर की तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन प्रॉपर्टी डीलर पेश नहीं हुआ। फिर 11 नवंबर को वाहिद बेग की तरफ से उनके भाई आविद वेग हाजिर हुए थे और सील खोलने का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर शासन में दायर पुनरीक्षणवाद वाजिद वेग बनाम बीडीए में विशेष सचिव के स्तर से चार नवंबर को जारी आदेश की प्रति प्रस्तुत की गई थी। 

विशेष सचिव ने जारी किए थे आदेश 
बीडीए के संयुक्त सचिव ने बताया कि वाहिद बेग के भाई की तरफ से प्रस्तुत की गई विशेष सचिव के आदेश के प्रति में निर्देश दिए गए थे कि पुनरीक्षणकर्ता को सुनवाई का अवसर प्रदान कर उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरणों के लिए मॉडल भवन निर्माण एवं विकास उपविधि तथा मॉडल जोनिंग रेगुलेशन्स 2025 के आलोक में प्रकरण का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करें। जिसके क्रम में संपूर्ण कार्रवाई के बाद अब वाहिद बेग के बरातघर पर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन

बीडीए की टीम ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई - फोटो : संवाद
बरातघर में रची गई थी साजिश 
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बीडीए द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाने रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि 26 सितंबर को शहर में बवाल के मामले की जांच में यह प्रकाश में आया है कि इसी बरातघर में मीटिंग हुई थी, जिसमें साजिश रची गई थी। हालांकि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बीडीए नियमानुसार कर रहा है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें