फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फिर चला बीडीए का बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त, स्वीकृति के बगैर विकसित की जा रही थी कॉलोनी

Wed, 05 Mar 2025 08:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के चौबारी में बीडीए की स्वीकृति के बिना निर्माण कराया जा रहा था। बीडीए की टीम ने मंगलवार को मौके पर जाकर अवैध निर्माण का ध्वस्त करा दिया। 
विज्ञापन
बीडीए ने ध्वस्त कराया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के चौबारी में अवैध निर्माण पर मंगलवार को बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) का बुलडोजर चला। बीडीए के प्रवर्तन दल ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। प्रवर्तन दल की ओर से बताया गया कि अब उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


चौबारी में वीरेंद्र पाल ने लगभग चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के बगैर कॉलोनी प्रस्तावित की और इसके लिए स्थल विकास शुरू कराया। चौबारी के करीब दूरदर्शन केंद्र के निकट गजेंद्र पटेल, सुलेमान खान एवं अब्दुल आदि ने लगभग पांच हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में भूखंडों को विकसित करना शुरू किया था। 

बीडीए की टीम ने दोनों स्थानों पर स्थल विकास के लिए बनाई जा रही सड़कों और भूखंडों के चिह्नांकन के लिए किए गए निर्माण को ध्वस्त करा दिया। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने कहा कि अब निगरानी रखी जा रही है। अगर किसी ने अवैध निर्माण किया तो कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

झुमका तिराहा को कराया गया अतिक्रमण मुक्त 
सीबीगंज में एसपी सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाकर झुमका तिराहे पर हुए अतिक्रमण को हटवाया। परसाखेड़ा स्थित झुमका तिराहे पर रामद्वार गेट के पास सड़क किनारे ठेला फड़ वालों ने अवैध कब्जा कर रखा था। इससे रामपुर की ओर जाने वाली सड़क पर आए दिन जाम जैसे हालत रहते थे। 

एसपी सिटी के निर्देश पर नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी टीम ने सोमवार को झुमका तिराहा पर अभियान चलाया। टीम के आते ही अतिक्रमण करने वालों ने खुद ही अपने ठेले लेकर हट गए। कुछ लोगों ने वहां से अपने ठेला व फड़ आदि हटाकर खेत में रख लिए। एसपी सिटी ने कहा कि मंगलवार की शाम को फिर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें