फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के मूर्तियां हटवाने पर तनाव, तीन गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2015 01:13 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। मोहल्ला शेखुपुरा के होली चौराहा स्थित वाल्मीकि बस्ती में बने दुर्गा मंदिर पर मंगलवार को दो नई मूर्तियां लाकर रखने का विरोध होने से हंगामा खड़ा हो गया। दोनों समुदाय के लोगों में तनाव की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों की बाल्मीकि बस्ती के पुरुषों व महिलाओं से तीखी नोंक झोंक हो गई। सीओ ने मौके पर जाकर लोगों को समझाने की कोशिश की तो भीड़ में शामिल लोग उनसे भी उलझ गए। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सीओ ने तीन थानों की पुलिस को बुलाकर देर रात मूर्तियां हटवा दीं। मामले में पुलिस ने दस लोगों को नामजद व 35 अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावना को भड़काना, बिना परमीशन के मूर्तियां रखने व शोर शराबा करने को लेकर मुकदमा कायम करके बालकराम और उसके दो भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को देर शाम करीब सात बजे होली चौराह के बाल्मीकि बस्ती के चौराहे पर बने दुुर्गा देवी के मंदिर पर लोगों ने पीपल के पेड़ के पास तीन देवताओं की मूर्तियां लाकर रख दीं। रात करीब आठ बजे दूसरे समुदाय के लोगों ने मूर्तियां रखने पर आपत्ति जताते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना पर चौकी इंचार्ज सलाउददीन मौके पर पहुंचे और मूर्ति हटवाने की कोशिश करने लगे। इस पर भारी हुजूम इकटठा हो गया। सूचना पर इंस्पेक्टर सूबेदार सिंह यादव भी आ गए। इंस्पेक्टर  ने भीड़ को समझाने की कोशिश की तो महिलाएं व पुरुष उनसे भिड़ गये। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद इंस्पेक्टर ने सीओ प्रमोद यादव को मौके पर बुलाया। सीओ ने भी लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ नही मानी। वहां मौजूद हुजूम पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगेे। लोगों का कहना था कि मंदिर की रैलिंग के अंदर उन्होंने मूर्तियां रखी हैं। वह मंदिर का स्थल है किसी कीमत पर वह मूर्तियां नही हटायेंगे। भीड़ की जिद और मौके की नजाकत को भांपते हुए सीओ ने शीशगढ़, देवरनियां व शेरगढ़ थाने की पुलिस भी बुला ली।
सीओ ने दोबारा लोगों को समझाने की कोशिश की तो कुछ लोग मान गये और उन्होंने मूर्तियां उठाकर पास के एक मकान में रखवा दी। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली, लेकिन वहां मौजूद लोग पुलिस की इस कार्रवाई से बेहद गुस्सा थे। इसको लेकर बाल्मीकि बस्ती में तनावपूर्ण माहौल कायम है। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम रजनीश राय ने तहसीलदार अजय कुमार उपाध्याय को मौके पर भेजा। इस दौरान बाल्मीकि बस्ती के लोगों ने देर रात को ऐलान किया है कि वह कल से हड़ताल पर चले जायेगें। जब तक मन्दिर की मूर्तियों उसी स्थल पर दोबारा नहीं रखी जाती वह हड़ताल समाप्त नही करेंगे।
विज्ञापन


इंसेट-
देवी के भजन करने से पुलिस ने रोका
-बाल्मीकि बस्ती की महिलाएं देवी के मंदिर के सामने भजन करने के लिए तिरपाल लेकर पहुंची। पुलिस ने तिरपाल छीनकर उन्हें भी वहां से खदेड़ दिया। महिलाओं का कहना था कि विवाद मूर्ति को रखने को लेकर है उन्हें भजन आदि करने से बिना वजह रोका गया।

सफाई को लेकर प्रशासन की अग्नि परीक्षा होगी कल
बहेड़ी कल शहर में बाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम होंगे। देर शाम से रामबारात का आयोजन भी होना है। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से प्रशासन के लिए यह चुनौती भरा काम होगा। एक तरफ शहर के लोग सफाई न होने पर हल्ला मचायेंगे दूसरी ओर राम बारात के लिए शहर के मुख्य मार्ग की सफाई कराना सबसे कठिन काम होगा।

इंसेट-
पहले भी इस मंदिर पर हो चुका है विवाद
बाल्मीकि बस्ती के मंदिर की रैलिंग लगाने को लेकर दो माह पहले भी विवाद हो चुका है। बस्ती के लोग मंदिर के चबूतरे के दोनों ओर रैलिंग लगा रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने इस पर आपत्ति की थी। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल के बाद विवाद सुलझ पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें