बरेली। 23वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का रविवार से आगाज हो रहा है। इसमें प्रदेशभर की 45 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिसमें कुल 600 खिलाड़ी हैं। दूसरी ओर बरेली बास्केटबॉल एसोसिएशन ने चयनित खिलाड़ियों की सूची भी जारी कर दी है।
बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सोनेंद्र श्रोतिया ने बताया कि रविवार को 23वीं यूथ यूपी स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन मानस स्थली रेजिडेंशियल स्कूल एवं फ्यूचर विश्वविद्यालय बरेली में किया जाएगा।
यूथ चैपिंयनशिप में अंडर 16 की बालिका और बालक वर्ग की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। चार बजे से इस प्रतियोगिता का आगाज उद्घाटन समारोह से होगा। प्रतियोगिता में फिक्चर के हिसाब से लीग और फिर नॉक आउट मुकाबले हाेंगे।
वहीं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए टीमों को सम्मानित कर विजेताओं को पुरुस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था भी फ्यूचर यूनिवर्सिटी में की गई है। वहीं फ्यूचर और मानस स्थली रेजीडेंशियल स्कूल दोनों में ही प्रतियोगिता के दौरान मैच खेले जाएंगे। वहीं जिला सचिव ने बताया कि चार दिन के कैंप के बाद बालिका और बालक वर्ग की टीम का चयन कर लिया गया है, जो बरेली जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। संवाद