फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद एसएसपी पहुंचे तब बानखाना में हुई बैरिकेडिंग, अब 110 पुलिसकर्मी तैनात

विज्ञापन
एसएसपी की सख्ती के बाद बानखाना में की गई बैरीकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

हॉटस्पॉट में दिन भर आवाजाही के बाद ढाई सौ मीटर इलाके में लगा गए 25 बैरियर

बरेली। बानखाना में मुंबई से आए एक युवक के संक्रमित होने की पुष्टि सोमवार शाम को ही हो गई थी। जिसके बाद इस इलाके को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया था लेकिन मंगलवार दोपहर बाद तक यहां पहले की तरह आवाजाही चलती रही। तकरीबन शाम को एसएसपी पहुंचे तो यहां संक्रमित के घर के ढाई सौ मीटर दायरे में गलियों और सड़क पर 25 बैरियर लगाकर उसे सील कर दिया गया। 110 पुलिस वालों को भी निगरानी पर लगाया गया है।
विज्ञापन

एक बार कोरोना मुक्त घोषित होने के बाद शहर में लगातार सात कोरोना संक्रमित लोग सामने आ चुके हैं। सोमवार शाम प्रेमनगर के बानखाना में एक युवक संक्रमित निकला तो इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में सभी दुकानें बंद होने के बाद इलाके में सन्नाटा फैल गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित को भर्ती कराकर उसके परिजनों के भी सैंपल जांच को भेजे।संक्रमित के घर से 250 मीटर के दायरे को हॉटस्पाट घोषित कर दिया।
इसके बावजूद मंगलवार दोपहर तक इलाके की सारी गलियां खुली रहीं। पुलिस का कहीं अता-पता नहीं था। उस गली में ई रिक्शा तक आ-जा रहे थे जहां संक्रमित का घर है। दोपहर बाद एसएसपी शैलेश पांडेय यहां पहुंचने तक यही स्थिति रही। सीओ सिटी अशोक कुमार व पार्षद शमीम अहमद के साथ इलाका देखने के बाद एसएसपी ने पार्षद से कहा कि अंदर किसी व्यक्ति को जरूरी सामान मिलने में परेशानी आए तो पुलिस को बताएं। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि 25 बैरियरों पर 12 दरोगा समेत 110 पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे। इलाके में जरूरी चीजों की होम डिलीवरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें