बरेली। खलीफा क्रिकेट अकादमी में शनिवार को पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग कप में दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में बड़ौदा यूपी बैंक ने टॉस जीतकर 197 रन बनाए। बैंक ऑफ बड़ौदा के लिए अंकित सिंह और मधुर कश्यप ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम 20 ओवरों में 181 रन ही बना सकी। बड़ौदा यूपी बैंक ने 16 रनों से जीत हासिल की।
दूसरे मुकाबले में जनरल इंश्योरेंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जीआईसी की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 191 रन बनाए। पवन कश्यप ने 61 रन की पारी खेली। पीएनबी के कप्तान सत्यम दीक्षित ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 34 रन देखकर चार विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएनबी की टीम आठ विकेट खोकर 168 रन ही बना सकी। इस मौके पर जनरल इंश्योरेंस की टीम ने 23 रनों से जीत हासिल की। संवाद