फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मौलाना तौकीर रजा ने राष्ट्रगान को बताया गुलामी का प्रतीक, दिल्ली में मुस्लिम पंचायत करने का किया एलान

Fri, 08 Sep 2023 07:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि इंडिया, भारत और हिंदुस्तान, तीनों नाम से देश जाना जाता है। चूंकि इंडिया नाम से विपक्षी गठबंधन तैयार हो गया है, इससे भाजपा घबराई हुई है। उन्होंने राष्ट्रगान को गुलामी का प्रतीक बताया। 
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि 'इंडिया' शब्द नहीं, बल्कि राष्ट्रगान गुलामी का प्रतीक है। जार्ज पंचम के सम्मान में इसे गाया गया था। इसलिए इसमें बदलाव किया जाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने भी यह बात उठाई थी। 

विज्ञापन


बरेली में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर मौलाना ने 15 अक्तूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर मुस्लिम महापंचायत का एलान भी किया। कहा कि इसमें मुसलमानों के साथ अनुसूचित जाति, सिख, जैन, बौद्ध सहित सभी धर्म व जातियों के नेता शिरकत करेंगे।

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि इंडिया, भारत और हिंदुस्तान, तीनों नाम से देश जाना जाता है। चूंकि इंडिया नाम से विपक्षी गठबंधन तैयार हो गया है, इससे भाजपा घबराई हुई है। इसलिए देश के इंडिया नाम को खत्म करना चाहती है। अगर बदलना ही है तो देश के मौजूदा राष्ट्रगान को फिर से लिखा जाना चाहिए। जिसमें सरल शब्द हों और देश के हर प्रांत का नाम आए। इसमें हमारे उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य तक का नाम नहीं आता।

विज्ञापन

'इंडिया' और एनडीए पर निशाना

मौलाना ने कहा कि इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) और एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) दोनों राजनीतिक फायदे के लिए काम कर रहे हैं। दोनों को देश की मूल समस्याओं से कोई मतलब नहीं। देश के हालात बहुत खराब हैं। नफरत का माहौल बना दिया गया है। हिंदू-मुस्लिम को आपस में लड़ाया जा रहा है। एक गुट खुल कर मुस्लिम विरोध पर आमादा है तो खुद को सेक्युलर कहने वाला दूसरा गुट नूंह जैसे मुद्दे पर खामोश है। अनुसूचित जाति, सिख, बौद्ध, आदिवासी समाज के लिए मुसलमान ढाल बन कर खड़े हैं।
विज्ञापन

जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे लाने वालों पर होगी कार्रवाई

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि बरेली मरकज का एलान है कि पूरे देश में जुलूस-ए-मोहम्मदी पर डीजे बैन रहेगा। फिर भी कोई डीजे लाता है तो उस पर कार्रवाई कराई जाएगी। बताया कि सरकार-ए-दो आलम मोहम्मद साहब ने जो तरीका बताया है, हमें उस पर अमल करते हुए ढोल, नगाड़े, डीजे से परहेज करना है। यही आका-ए-दो आलम से सच्ची अकीदत और मोहब्बत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें