फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नूरी मस्जिद पर चला बुलडोजर तो भड़के बरेलवी मौलाना, कहा- यह सरासर अन्याय और ज्यादती

Tue, 10 Dec 2024 06:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

फतेहपुर के ललौली खेड़ा की नूरी मस्जिद के एक हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि चंद फिरकापरस्त ताकतों ने देश का माहौल खराब कर रखा है। जगह-जगह मस्जिद और मंदिर के विवाद पैदा किए जा रहे हैं। शिक्षा और जनता की बुनियादी जरूरतों पर ध्यान न देकर हिंदू मुस्लिम पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। गत दिनों बहराइच और संभल में दंगे हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों की जानें जा चुकी हैं।

विज्ञापन


मौलाना बरेलवी ने कहा कि फतेहपुर के कस्बा ललौली खेड़ा में नूरी मस्जिद पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई है। नूरी मस्जिद 180 साल पुरानी ऐतिहासिक मस्जिद है। हुकूमत के सभी अभिलेखों में दर्ज है। अब ऐसी परिस्थिति में नूरी मस्जिद को अवैध बताकर बुलडोजर चलाना सरासर अन्याय और ज्यादती है।

UP News: बरेली में अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे का शव नाले में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना ने आगे कहा कि धार्मिक स्थलों के निर्माण और रखरखाव की मुकम्मल आजादी दी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों और अन्य जगहों पर बुलडोजर चलाने की रोक लगा रखी है, मगर हुकूमत इन तमाम बातों को नजर अंदाज करके इंसाफ और संविधान के खिलाफ काम करने पर तुली हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें