फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली के स्मैक सिंडिकेट का सरगना पुलिस मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के पास से एक किलो स्मैक बरामद, पुलिस पर झोंके थे दो फायर
विज्ञापन

रुद्रपुर/किच्छा (ऊधमसिंह नगर)। पुलभट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ में पश्चिमी यूपी का अंतरराज्यीय स्मैक सिंडिकेट का सरगना घायल हो गया। उसने पुलिस पर दो फायर झोंके थे और जवाबी फायर में उसके पैर पर गोली लग गई। घायल तस्कर का सीएचसी किच्छा में इलाज कराया गया। आरोपी के पास से एक किलो स्मैक बरामद हुई।

बुधवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि एक जनवरी की सुबह मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि बरेली के मोहल्ला सराय नई बस्ती फतेहगंज निवासी रिफाकत हुसैन स्मैक की बड़ी खेप लेकर आ रहा है। वह संपर्क मार्गों से नौडांडी-अंजनिया होते हुए ऊधमसिंह नगर से नैनीताल जाएगा। रिफाकत पुलभट्टा थाने में दर्ज एनडीपीएस केस का वांछित है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलभट्टा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने अंजनिया पुलिया से कच्चे रास्ते पर बाइक से भाग रहे रिफाकत का पीछा किया। टीमों ने बालाजीपुरम-गोला नदी के तिराहे पर घेराबंदी की थी। खुद को घिरता देख रिफाकत ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर किया और बाइक छोड़कर गन्ने के खेतों में छिप गया।
इसके बाद उसने फिर से पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की बाइक और एक किलो स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में रिफाकत ने बताया कि वह काफी समय से उत्तराखंड में स्मैक की सप्लाई कर रहा है।
19 अक्तूबर को पकड़े स्मैक तस्करों ने उगला था रिफाकत का नाम
एसएसपी ने बताया कि 19 अक्तूबर को पुलभट्टा पुलिस ने एक किलो 58 ग्राम स्मैक के साथ शानू, खुर्शीद और आसमां को गिरफ्तार किया था। तीनों ने मादक पदार्थ तस्करी के अंतरराज्यीय सरगना रिफाकत से स्मैक लाने की बात स्वीकारी थी। मामले में रिफाकत को नामजद किया था।
विज्ञापन


करोड़ों की संपत्ति कर चुका है अर्जित, 25 हजार का है इनामी
पूछताछ में रिफाकत ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक की तस्करी कर करोड़ों रुपयों की संपत्ति अर्जित कर चुका है। पुलिस से बचने के लिए उसने कई ठिकाने बनाए हैं। नशे की यह बड़ी खेप करोड़ों की थी, इसलिए वह खुद ही माल लेकर आया था। यह स्मैक नए साल पर नैनीताल पहुंचानी थी। एसएसपी ने बताया कि रिफाकत पर 25 हजार रुपये का इनाम था। उसकी करीब आठ करोड़ की संपत्ति यूपी पुलिस सीज कर चुकी है। उसके पास 45 बीघा जमीन, दो आलीशान बंगले, दुकानें हैं। इसके अलावा उसने रिश्तेदारों के नाम से भी संपत्ति खरीदी है। उसकी संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें