फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लुधियाना में चमके बरेली के रोहित भदौरिया

Sun, 14 Jun 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। युवा एथलीट रोहित भदौरिया ने पंजाब के लुधियाना में आयोजित ओपन स्टेट सीरीज-10 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बरेली का नाम रोशन किया है। रोहित ने इस प्रतियोगिता की 800 मीटर दौड़ में रजत पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

मूल रूप से शाहजहांपुर के रहने वाले रोहित भदौरिया ने करीब चार साल पहले एथलेटिक्स में अपना कॅरिअर बनाने के लिए बरेली का रुख किया था। रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच अजय कश्यप की देखरेख में उन्होंने अभ्यास शुरू किया।
अपनी लगन के दम पर बहुत कम समय में उन्होंने बेहतरीन मुकाम हासिल कर लिया है। लुधियाना में मिली इस कामयाबी से पहले भी वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इससे पहले आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी रोहित ने शानदार खेल दिखाते हुए 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ स्पर्धाओं में तीन पदक अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें