बरेली में 25वीं अंतर जनपदीय जोनल पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष- 2024 के दूसरे दिन पांच मुकाबले खेले गए। इसमें मुरादाबाद बनाम पीलीभीत, बरेली बनाम बदायूं, बिजनौर बनाम अमरोहा, शाहजहांपुर और रामपुर, अमरोहा और मुरादाबाद के मध्य मुकाबले खेले गए। बरेली के अवनीश की घातक गेंदबाजी के चलते बदायूं को 25 रन से हार का सामना करना पड़ा।
पहला मुकाबला मुरादाबाद बनाम पीलीभीत के बीच खेला गया। इसमें मुरादाबाद की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाएं। मुरादाबाद के शेखर मलिक ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। वहीं पीलीभीत की तरफ से नदीम ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीलीभीत की टीम ने 18 ओवरों में दो विकेट खोकर 162 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पीलीभीत की टीम की तरफ से विक्रांत ने सर्वाधिक 66 रन बनाए।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच बरेली बनाम बदायूं के बीच खेला गया। इसमें बरेली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 195 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें बरेली की तरफ से मोहित कटारिया ने सर्वाधिक 57 रन, अवनीश ने 37 रन बनाए। बदायूं की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शक्ति सिंह ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी जनपद बदायूं की टीम 18 ओवर में 170 बनाकर ऑल आउट हो गई और बरेली 25 रन से विजयी रही। जनपद बदायूं की तरफ से अमन त्यागी ने सर्वाधिक 72 रन बनाए व बरेली अवनीश ने गेंदबाजी से चार ओवर में 29 रन देकर सात विकेट लिए।
एसआरएमएस क्रिकेट मैदान पर बिजनौर बनाम अमरोहा के बीच दिन का तीसरा मुकाबला खेला गया। इसमें बिजनौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 156 रन बनाएं। बिजनौर की तरफ से शैलेश ने सर्वाधिक 40 रन बनाएं व अमरोहा के चेतन सिंह बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 25 रन लेकर तीन विकेट हासिल किए। अमरोहा की टीम ने 19.2 ओवरों में सात विकेट खोकर 159 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अमरोहा की टीम की तरफ से अमित ने सर्वाधिक 43 रन बनाए व बिजनौर की ओर से अच्छी गेंदबाजी करते हुए अंकित ने सर्वाधिक चार ओवरों में 16 रन देकर तीन विकेट हासिल किए ।
चौथे मुकाबले में शाहजहांपुर और रामपुर की टीम आमने सामने रही। इसमें शाहजहांपुर ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 155 रन बनाएं। शाहजहांपुर टीम के वैभव ने सर्वाधिक 70 रन बनाए व रामपुर के कमल चंदेल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर की टीम ने 19.5 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
दिन का अंतिम मैच रेलवे मैदान इज्जतनगर पर अमरोहा और मुरादाबाद के मध्य खेला गया। इसमें अमरोहा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवरों में 169 रन बनाए। अमरोहा के सारुल चौहान ने सर्वाधिक 68 रन बनाए व मुरादाबाद से गौरव प्रधान ने चार ओवर में 28 रन लेकर दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 12.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 173 रन बनाकर जीत हासिल किया। मुरादाबाद की तरफ से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी करते हुए हेमराज चौधरी ने 65 रन बनाए व अमरोहा के प्रशांत भाटी ने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।