फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चलती बाइक से गिरकर बरेली की महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल

Wed, 19 Aug 2026 12:26 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में भाई के साथ मायके जा रही विवाहिता अचानक चलती बाइक से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में उसकी दो बेटियां भी घायल हुई हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसलपुर क्षेत्र में पीलीभीत हाईवे पर गांव जसौली के पास मंगलवार देर रात चलती बाइक से गिरकर बरेली की एक महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसकी दो छोटी बेटियां भी घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रमपुरा नौगमा निवासी महेंद्र पाल ने बताया कि मंगलवार देर रात वह बाइक से बरखेड़ा की ओर से बीसलपुर नगर आ रहे थे। बाइक पर उनकी बहन 25 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी दुर्गेश कुमार भी सवार थीं। वह बरेली जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव पैना स्थित ससुराल से शकुंतला को मायके लेकर आ रहे थे। बाइक पर शकुंतला की दो छोटी बेटियां रुचि और रूबी भी बैठी थीं।

गांव जसौली के पास हुआ हादसा 
बताया गया कि बाइक जब पीलीभीत हाईवे पर गांव जसौली के पास पहुंची, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया। इससे शकुंतला देवी चलती बाइक से सड़क पर जा गिरीं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे में उनकी दोनों बेटियां भी घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने शकुंतला देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल दोनों बच्चियों की मरहम-पट्टी कर उपचार किया गया। स्वास्थ्य केंद्र से हादसे की सूचना पुलिस को मेमो के माध्यम से दी गई।

परिवार में मचा कोहराम 
हादसे की जानकारी मिलते ही मृतका की ससुराल और मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। अचानक हुई मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि हादसे में मृत विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें