फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: पत्नी ने थाने में दी पति के अपहरण की तहरीर, जांच में जुटी पुलिस, महिला फरार

Tue, 31 Jan 2023 10:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

महिला ने अपने मायके पहुंचकर जेवर गिरवी रखकर एक लाख रुपये लिए। बाद में वह बदमाशों के बताए गए पते पर पहुंची वहां एक बदमाश मिला और रुपए लेकर चला गया। महिला के मुताबिक थोड़ी देर बाद उसके पति को छोड़ दिया गया। वह बदमाशों पर कार्रवाई चाहती है।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना इज्जत नगर क्षेत्र में एक युवक के अपहरण और बदमाशों द्वारा फिरौती लेकर छोड़ने का मामला सामने आया है। युवक की पत्नी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो तहरीर देने वाली महिला ही रफूचक्कर हो गई। अब वह महिला पुलिस वालों का फोन भी रिसीव नहीं कर रही है। 

विज्ञापन


महिला ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसके पास दोपहर को भोजीपुरा स्थित बैंक में पासबुक एंट्री कराने जा रहे थे। एयर फोर्स स्टेशन के गेट के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाश आ गए। बदमाशों ने पति पर पिस्टल तानी और उनको बाइक पर बैठा ले गए। बदमाशों ने महिला को एक कॉल की। महिला के मुताबिक फोन करने वाले ने कहा कि अगर पति को जिंदा देखना चाहती हो तो एक लाख रुपये की व्यवस्था कर लो।

महिला ने अपने मायके पहुंचकर जेवर गिरवी रखकर एक लाख रुपये लिए। बाद में वह बदमाशों के बताए गए पते पर पहुंची वहां एक बदमाश मिला और रुपए लेकर चला गया। महिला के मुताबिक थोड़ी देर बाद उसके पति को छोड़ दिया गया। वह बदमाशों पर कार्रवाई चाहती है।
विज्ञापन

 
इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव ने घटना की जांच पड़ताल में पुलिस टीम को लगाया। जांच के दौरान महिला चुपके से निकल ली। पुलिस देर रात तक उसे खोजती रही लेकिन उसका पता नहीं चला। उसके नंबर पर कॉल भी की लेकिन रिसीव नहीं किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें