फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Weather: 21 जून तक भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा; बरतें एहतियात

Tue, 18 Jun 2024 09:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly Weather : बरेली में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। 21 जून तक राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
Bareilly Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में प्रचंड गर्मी से फिलहाल निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन और रात के तापमान में बढ़त का भी अनुमान है। लू का प्रकोप जारी रहेगा। लोगों को गर्मी से बचाव के लिए एहतियात बरतने का सुझाव दिया है। मंगलवार सुबह आठ बजे से ही सूरज की तपिश परेशान करने लगी। 

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही तेज धूप रही। घर से बाहर निकलने पर झुलसने का एहसास हो रहा था। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सड़कों पर आम दिनों के सापेक्ष वाहनों की आवाजाही कम रही। शाम छह बजे से सूरज की तपिश कुछ कम हुई, पर उमस बेहाल करती रही। गर्म हवा के थपेड़े दिनभर लोगों को परेशान करते रहे। 

विज्ञापन

44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान 
अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 44.5 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। इधर, न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब मौसम विभाग से जारी बुलेटिन में अगले चार दिन तक गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार के मुताबिक हवा की दिशा बदलने तक गर्मी का सितम जारी रहेगा।

लू कर रही बेहाल
दोपहर में लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। चुभती गर्मी में लोग जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ईद के बावजूद सोमवार दोपहर को भी अन्य दिनों की तरह लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। सुबह 11 बजे के बाद बदन झुलसाने वाली गर्मी और लू परेशान कर रही है। चिकित्सक भी गर्मी और लू से बचाव के लिए दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें