फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Weather: बरेली में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी, पांच साल में पहली बार तापमान 43 डिग्री के पार

Mon, 27 May 2024 07:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में प्रचंड गर्मी के प्रकोप से लोग परेशान हैं। फिलहाल सप्ताहभर तक राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक तेज धूप और गर्म हवा चलने का सिलसिला जारी रहेगा। तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन
भीषण गर्मी कर रही बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल हैं। पांच साल में तापमान पहली बार 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। वहीं, मौसम विभाग ने अभी राहत के कोई आसार नहीं जताए हैं। जारी बुलेटिन के अनुसार सप्ताह भर आसमान साफ रहेगा। तेज धूप और गर्म हवा चलेगी। पारा 44 डिग्री पहुंच सकता है।

विज्ञापन


रविवार को सुबह आठ बजे से ही धूप तपिश का अहसास कराने लगी थी। दोपहर में भीषण गर्मी के चलते लोग पसीने से तरबतर होते रहे। अधिकतम पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी 27 फीसदी दर्ज हुई। सोमवार को भी यही हाल है। सुबह से ही गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे। 

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक 30 मई 2019 को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज हुआ था। वर्तमान में नौतपा से धूप की किरणें सीधी पड़ रही हैं। आसमान साफ होने से तेज धूप का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। वहीं तेज धूप में गर्म हवा के थपेड़े शरीर को झुलसा रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दोपहर 12 से चार बजे तक ज्यादा देर धूप में न रहें
मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजने तक बेहद जरूरी कार्य होने पर ही धूप में निकलने का सुझाव दिया है। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पीने, खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज का सेवन करने के लिए भी कहा है। वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखने और हेलमेट का प्रयोग करने का सुझाव दिया है। तबियत बिगड़ने पर डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें