फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सैन्यकर्मी को पत्नी ने किया माफ... अंगुलियों पर चला दी थी सिलाई मशीन; बर्बरता से की थी पिटाई

Sun, 26 May 2024 02:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

यूपी के बरेली से बर्बरता की हदें पार करने का मामला सामने आया। सैन्यकर्मी पर पत्नी ने बेरहमी से पिटाई और अंगुलियों पर सिलाई मशीन चलाने के आरोप लगाए। हालांकि बाद में पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत वापस ले ली। मुकदमा दर्ज होने के दूसरे दिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 
विज्ञापन
पत्नी ने पति को माफ किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज में मारपीट कर अंगुलियों पर सिलाई मशीन चलाने वाले सैन्यकर्मी पति को पीड़ित पत्नी ने माफ कर दिया है। मुकदमा दर्ज होने के दूसरे दिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद विवाहिता ने मेडिकल कराने से इनकार करते हुए पुलिस पर ही आरोप लगा दिया कि उसके मना करने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


वहीं, पुलिस का कहना है कि समझौते को नहीं मानेगी। मुकदमे में चार्जशीट लगाएगी। नवाबगंज के तुमडिया गांव निवासी मुकेश कुमार (सैन्यकर्मी) का विवाह हाफिजगंज के चौखंडी गांव की नीलम से 23 अप्रैल 2021 को हुआ था। उनका आठ माह का बेटा भी है। 

नीलम ने शुक्रवार को नवाबगंज थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसके पति का दूसरी महिला से संबंध है। इसको लेकर पति कई बार उस पर जानलेवा हमला कर चुका है। 21 मई की रात पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इससे उसकी कलाई कट गई। 
विज्ञापन


दोनों हाथों की अंगुलियों पर सिलाई मशीन चला दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। मुकदमा दर्ज होने के दूसरे दिन शनिवार को विवाहिता ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए बुलाया तो उसने आने से मना कर दिया। वहीं, नीलम के भाई लोकेश ने बताया कि हमारे मना करने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें