फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुनगुनी धूप देगी राहत.. गर्मजोशी से करें ऋतुराज का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो दिन रिमझिम बारिश की वजह से बढ़ी ठिठुरन कांप रहे लोगों को वसंत आने के साथ कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार से आसमान पर बादलों का जमाव खत्म होने के आसार हैं। इसके बाद अगले चार दिन तक आसमान साफ रहने और चटख धूप खिलने का अनुमान है। हालांकि घना कोहरा और सर्द हवाएं सुबह और शाम को ठंड का एहसास कराती रहेंगी।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक दो दिन से शहर में पछुआ हवा के चलते बादलों का जमावड़ा लगा और शहर में अनुकूल माहौल मिलने पर कहीं निमभन तो कहीं मध्यम बारिश हुई। दो दिनों में करीब चार एमएम बारिश होने से पारे में भी दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।
पिछले दिनों गुनगुनी धूप का लुत्फ ले रहे लोगों की सर्द मौसम खत्म होने की आस पर मौसम ने पानी फेर दिया। तापमान में आई गिरावट ने लोगों को घरोें में कैद करना शुरू कर दिया है। हालांकि, अब फिर लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। डॉ. गुप्ता के मुताबिक हवा की दिशा गुरुवार की सुबह बदल जाएगी, जिससे आसमान साफ रहेगा। दोपहर बारह बजे के बाद चटख धूप खिलने की उम्मीद है। तापमान में बढ़त दर्ज होने से लोगों को भी हल्की राहत मिलेगी। करीब चार दिनों तक कमोवेश ऐसा ही मौसम बना रहने की उम्मीद जताई है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच और मंगलवार से करीब दो डिग्री कम 16.9 डिग्री और न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें