कार्रवाई का शिकंजा
चार बरातघर सील, एक हुआ ध्वस्त बीडीए ने आरिफ का फहमलान, फ्लोरा गार्डन और उनकी पत्नी का स्काईलार्क होटल, फरीदापुर चौधरी स्थित पूर्व पार्षद वाजिद बेग का बेग पैलेस बरातघर, पार्षद मैहसर खां के पिता नासिर खां का गैराज और वर्कशॉप/सपा पार्षद अब्दुल कय्यूम मुन्ना का बाइक शो-रूम सील किया है।
नौमहला मस्जिद के पास की मौलाना के करीबी नदीम की ओर से बनवाई गईं चार दुकानों, फाइक एन्क्लेव में फरहत का मकान, नरियावल में शराफत के बरातघर को सील किया गया है। मोहनपुर ठिरिया के प्रधान जाकिर का जिम और उनके करीबी इरफान का बर्फखाना भी सील किया गया है। इसके अलावा नगर निगम ने नावल्टी चौराहे के करीब पहलवान साहब की मजार के पास 74 दुकानों की मार्केट पर ताला डाला है।