मंगलवार को पद्मावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीआरएम, चिक्कर इंटर नेशनल स्कूल, व्यास वर्ल्ड, सेक्रेड हार्ट्स सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल, जिंगल बेल्स, माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल, बीबीएल पब्लिक स्कूल व अन्य में अवकाश अवकाश रहेगा। इसके साथ ही सेक्रेड हार्ट्स की प्रेम नगर और संजय नगर शाखा में हॉफ डे रहेगा।
इस तरह रहेगी यातायात व्यवस्था
- दिल्ली व रामपुर की तरफ से आकर बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास से बिलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी से दातागंज से देवचरा से भमोरा होते हुए जा और आ सकेंगे।
- नैनीताल, पीलीभीत रोड की तरफ से आकर बदायूं जाने वाले भारी वाहन बिलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी से दातागंज से देवचरा से भमोरा होते हुए जा व आ सकेंगे। दिल्ली व रामपुर की तरफ से आकर लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से झुमका, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेंगे।
- लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, रजऊ तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से जा सकेंगे। बदायूं की ओर से बरेली आने वाले भारी वाहन भमोरा से देवचरा चौराहा से दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से रजऊ तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे, जिन्हें दिल्ली जाना है, वह बड़ा बाइपास से जा सकेंगे।
- दिल्ली, रामपुर की तरफ से बरेली आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहा होते हुए विलयधाम से बैरियर-टू से सौ फुटा पूर्वी, सुरेश शर्मा नगर होते हुए सेटेलाइट बस अड्डे तक आएंगी और यहीं से जाएंगी।
- पीलीभीत की ओर से बरेली आने वाली रोडवेज बसें विलयधाम, बैरियर-टू, सौ फुटा पूर्वी सुरेश शर्मा नगर होते हुए सेटेलाइट बस अड्डे तक आएंगी और जाएंगी।
- बरेली से बदायूं की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट बस अड्डा से ईसाइयों की पुलिया, बियावान कोठी से अक्षर विहार तिराहा, नटराज तिराहा से बुखारा मोड़, रामगंगा, देवचरा चौराहा होते हुए जा और आ सकेंगी।
- शाहजहांपुर व लखनऊ की तरफ से बरेली आने वाली रोडवेज बसें रजऊ तिराहा होते हुए सेटेलाइट बस अड्डा तक आ और जा सकेंगी।