फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: जरूर करें मतदान, अंगुली पर दिखाएं स्याही का निशान, खरीदारी में पाएं छूट

Wed, 01 May 2024 11:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मतदाता जागरुकता को लेकर अमर उजाला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम हुआ, जिसमें विशिष्ट व्यापारी वर्ग ने जिलेवासियों से मतदान करने की अपील की। व्यापारियों ने कहा कि हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। राष्ट्रहित में मतदान बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में मौजूद व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदान का दिन छुट्टी मनाने का नहीं। यह संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार के प्रयोग का दिन है। इससे देश की दशा और दिशा तय होती है। इस दिन को उत्सव की तरह मनाएं और बढ़-चढ़कर मतदान करें। बरेली में व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से ये अपील करते हुए खरीदारी पर दस फीसदी छूट देने की पहल की है।

विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि मतदान के दिन वोट डालकर उनके प्रतिष्ठान पर आने वाले ग्राहकों को अंगुली पर लगी चुनावी स्याही दिखाने पर दस फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।

मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता के लिए संवाद का आयोजन हुआ। इसमें शहर विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों और कारोबारियों ने मतदान को बढ़ाने के लिए अपने-अपने प्रयास साझा किए। 
विज्ञापन




उनका कहना था कि अगर मतदान के दिन आप घर पर आराम कर रहे हैं तो अगले पांच साल तक होने वाली समस्याओं से निजात की गुहार न लगाएं। सरकार की ओर से जो निर्णय लिए जाएं, उनपर तर्क-कुतर्क भी न करें।

गुरुद्वारों-मंदिरों से भी होगी मतदान की अपील 
संवाद के दौरान कुछ व्यापारियों ने गुरुद्वारों, मंदिरों से भी मतदान की अपील कराने पर सहमति जताई है। कहा कि अगर सुबह और शाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से खुद मतदान करने और आसपास के लोगों से मतदान की अपील करने के लिए कहा जाएगा। इससे मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा।

दवा के लिफाफे पर मतदान की लगा रहे मुहर
दवा कारोबारियों ने बताया कि मतदान के प्रति अलख जगाने के लिए वे दवा के लिफाफों पर मतदान के प्रति जागरूकता संबंधी मुहर लगा रहे हैं। यह कवायद अब अन्य व्यापारी भी अपनाएंगे।

इस तरह बढ़ाएं मतदान
  • पहले खुद और परिजनों को मतदान कराएं।
  • आसपास दस घरों के लोगों को प्रेरित करें।
  • असमर्थ व्यक्ति को केंद्र तक पहुंचाने में मदद करें।
  • माय बूथ बरेली एप डाउनलोड करें।
  • मतदान के दिन को उत्सव की तरह मनाएं।
  • पॉश इलाकों के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।
  • क्षेत्रवार सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर भी लोगों को प्रेरित करें।

चलवाएंगे वाहन ताकि कोई मतदाता न छूटे
व्यापारियों ने बताया कि वे मतदान के दिन संगठन के प्रयास से क्षेत्रवार कुछ वाहन भी चलवाएंगे। जो लोग मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ होंगे, उन्हें वाहन के जरिये पहुंचाया जाएगा। यह सुविधा निशुल्क रहेगी। उन्होंने लोगों से भी सामर्थ्य अनुसार असमर्थ लोगों की मदद करने की अपील की है।

बजाएंगे जागरूकता का नगाड़ा 
व्यापारियों के मुताबिक मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वे मुहिम चलाएंगे। ढोल-नगाड़ा बजाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। टोलियां बनाकर घर-घर पहुंचेंगे। बीएलओ के जरिये लोगों को मतदाता पर्ची उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद 
राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा, जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह नागपाल, संगठन मंत्री अमित मिश्रा, मंत्री प्रखर अग्रवाल, हर्ष साहनी, रोहित कुमार, आरपी शर्मा, व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर प्रभारी रोहित जिंदल, बरेली रिटेल केमिस्ट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, बरेली केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि राधेश्याम श्रीवास्तव, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना, वरिष्ठ महामंत्री मनोज अरोड़ा, महानगर प्रभारी दानिश जमाल व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें