फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: आयुष्मान कार्ड बनाने के विशेष अभियान में प्रदेश में बरेली अव्वल, जानें मंडल के बाकी जिलों का हाल

Tue, 17 Feb 2026 03:55 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने में बरेली जिला प्रदेश में अव्वल है। शासन से जारी मासिक रिपोर्ट में मंडल के शाहजहांपुर को 25वां, पीलीभीत को 43वां और बदायूं जिले को 56वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान कार्ड बनाने के चल रहे विशेष अभियान की शासन से जारी मासिक रिपोर्ट में बरेली को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। शाहजहांपुर को 25वां, पीलीभीत को 43वां और बदायूं को 56वां स्थान मिला है। इन्हें सुधार के निर्देश मिले हैं।

विज्ञापन


शासन से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 15 जनवरी से चल रही मुहिम में 15 फरवरी तक बरेली में 51,093 कार्ड बनाए गए हैं। शाहजहांपुर में 13,122, पीलीभीत में 8,954 और बदायूं में 6,100 कार्ड बनाए गए हैं। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक, पात्र व वंचित लोगों को चिह्नित कर कार्ड बनाने की मुहिम शासन ने शुरू कराई है। इसमें पंचायती राज, पूर्ति व अन्य विभागों का भी सहयोग मिल रहा है। 

स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कोटेदारों को भी सूची उपलब्ध कराई है। ये लोग क्षेत्रवार सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर और व्यक्तिगत संपर्क कर पात्रों को कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मरीजों के इलाज में भी बरेली प्रदेश में पहले स्थान पर है। इलाज का भुगतान भी 90 फीसदी है। जिले के 187 निजी, 60 सरकारी अस्पताल योजना से संबद्ध हैं। 
विज्ञापन


85 फीसदी परिवारों के बन चुके हैं आयुष्मान कार्ड
विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले वर्ष तक बरेली में आयुष्मान योजना के पात्र 3,49,970 परिवारों में से 3,20,021 परिवारों के कार्ड बनाए जा चुके हैं, जो 85 फीसदी है। एक राशन कार्ड पर छह या इससे ज्यादा सदस्य और 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों के कार्ड भी बन रहे हैं। जिला समन्वयक डॉ. अनुराग अग्रवाल के मुताबिक, पात्रता की पुष्टि पर लाभार्थी मोबाइल फोन से भी कार्ड बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें