बरेली 14वें स्थान से शीर्ष पर पहुंचा
बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने रविवार को बताया कि वह जब बरेली में नियुक्त हुए थे, तो अप्रैल माह में सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर प्रदेश में जिले की ओवरऑल रैंकिंग 14वीं थी। टीम भावना से काम करते हुए विकास और राजस्व कार्यक्रमों की प्रगति में निरंतर गति बनाए रखने के कारण जुलाई में प्रदेश में ओवरऑल रैंकिंग में बरेली पहले स्थान पर रहा।
प्रदेश स्तर की इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामना दी गईं हैं। उनसे कहा गया है कि विकास और राजस्व कार्यक्रमों की प्रगति में निरंतर गति बनाए रखें।