फोन में मिला वीडियो
किला थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कमरे में तलाशी कराई तो एजाज के दो फोन मिले। इनमें से एक फोन में वीडियो मिला है। वीडियो में एजाज ने कह रहे हैं कि तुमने मामा के चक्कर में घर बिगाड़कर रख दिया है। अब और बर्दाश्त नहीं हो रहा है। वह जावेद नाम लेकर एक शख्स पर कटाक्ष कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एजाज ने अपनी पत्नी समेत अन्य परिचितों को वीडियो भेजा है।
दिल्ली में रहता है परिवार
एजाज कई साल से परिवार समेत दिल्ली के सीलमपुर में घर बनाकर रहते थे। उनकी पत्नी का नाम मिनाज है। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा इंद्राज हुसैन 28 साल का है, वह शादीशुदा है और दिल्ली में ही नौकरी करता है। दूसरा बेटा 24 साल का दानिश हुसैन और तीसरा 18 साल का सुभान है। एजाज वहां सिलाई का काम करते थे।