फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गर्भवती की एचआईवी जांच और नियमित टीकाकरण में बरेली अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ डैशबोर्ड की नवंबर की जारी रैंकिंग में बरेली गर्भवती की एचआईवी जांच और नियमित टीकाकरण में प्रदेश में पहले पायदान पर है। संदिग्ध टीबी रोगी के चिह्नाकन में जिला पहले स्थान पर है। फरीदपुर, आलमपुर जाफराबाद, बिथरी सीएचसी का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर एचआईवी रैपिड टेस्ट किट मौजूद है। गर्भवती की जांच सौ फीसदी हो रही है। इसके अलावा गर्भवती की अन्य जरूरी हीमोग्लोबिन, शुगर, बीपी, थॉयराइड अन्य जांच भी की जा रही है। साथ ही, प्रतिदिन रिपोर्ट पोर्टल पर भी अपडेट करा रहे हैं। चिकित्साधिकारियों को जांच का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमित टीकाकरण बढ़ाने के लिए दो यूपीएचसी, बिथरी सीएचसी, महिला चिकित्सालय में मॉडल इम्युनाइजेशन सेंटर बनाया गया है। छूटे हुए बच्चों के घर पहुंचकर टीम टीका लगा रही है।
फरीदपुर चिकित्साधिकारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक स्वास्थ्य सेवा में केंद्र को प्रशस्ति पत्र मिल चुका है। सीमित संसाधनों में मरीजों को बेहतर सेवा मुहैया कराई जा रही है। अल्ट्रासाउंड जांच मशीन रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में ठप है। सिजेरियन प्रसव की भी सुविधा केंद्र पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें