फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसी दुरुस्त, आज से होगी सीटी स्कैन जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल की सीटी स्कैन यूनिट में छह एसी के कॉपर वायर लगाने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। तकनीकी टीम ने देर शाम तक एसी दुरुस्त कर उनका ट्रायल भी किया। यूनिट प्रभारी ने सोमवार से जांच शुरू होने की बात कही है।
विज्ञापन

बुधवार को अस्पताल में संचालित सीटी स्कैन यूनिट ठप होने के बाद चार दिनों में करीब डेढ़ सौ मरीजों की जांच प्रभावित होने का अनुमान है। सौ मरीजों को यूनिट तक पहुंचकर लौटना पड़ा। चार दिन में महज 25 गंभीर मरीजों की ही जांच हो सकी। रविवार सुबह से यूनिट में कॉपर वायरिंग, लोहे के जाल लगाने, साफ-सफाई आदि कार्य कराए गए। कार्य पूरा होने के बाद उपकरणों को संचालित करके देखा गया। स्थिति संतोषजनक रही।
प्रभारी डॉ. नसीम खान के मुताबिक सोमवार से जांच शुरू होगी। जिन मरीजों को पूर्व में लौटाया गया था, उन्होंने अगर किसी निजी सेंटर में जांच नहीं कराई है तो वे यूनिट में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें